Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: नारी सशक्तिकरण की दिशा में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जनपद इटावा में एक प्रेरक पहल की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में थाना इकदिल पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत S R L T Institution में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही एक प्रेरणादायी लघु फिल्म भी दिखाई गई, जिसके माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, निर्भीकता और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। टीम द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सतर्क रहने, आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आत्मरक्षा के प्रति सक्षम बनाना रहा, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ हर चुनौती का सामना कर सकें।