Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राजेंद्र ऑटो व्हील्स में अब तक 250 से अधिक वाहन बिके
ETAWA NEWS: दीपावली त्यौहार के नज़दीक आते ही जिले के ऑटो बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। जीएसटी में मिल रही छूट और ग्राहकों की बढ़ती मांग के चलते इस बार वाहन बिक्री में पिछले वर्षों की तुलना में बड़ा इज़ाफ़ा दर्ज किया गया है। राजेंद्र ऑटो व्हील्स के जनरल मैनेजर विवेक यादव ने बताया कि दीपावली त्यौहार के मौसम में ग्राहकों की मांग लगातार बढ़ रही है। जीएसटी में छूट मिलने के कारण लोगों में नई गाड़ियाँ खरीदने का उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सीजन में अब तक 500 से अधिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है, जो पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक है। विवेक यादव ने कहा कि त्यौहार के मौके पर कंपनी ग्राहकों को बेहतर ऑफर और सेवा देने के लिए विशेष योजनाएं चला रही है। नई गाड़ियों की डिलीवरी के दौरान ग्राहकों को शुभकामनाओं के साथ उपहार भी दिए जा रहे हैं।