Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

शातिर गिरफ्तार, 04 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
ETAWA NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में की गई। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ शातिर चोर चोरी की मोटरसाइकिलें लेकर हरसौली–डूँगरी मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास के पास खाली पड़े स्कूल के पास उन्हें बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर चार व्यक्तियों को चार मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी कर सस्ते दामों में बेच देते थे और प्राप्त धनराशि आपस में बाँट लेते थे। साथ ही चोरी की मोटरसाइकिलों से स्टंटबाजी भी करते थे।
अभियुक्तों ने निम्न घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया
1. बजाज पल्सर एवं आर-15 मोटरसाइकिल को सेक्टर-76 नोएडा मेट्रो स्टेशन से चोरी किया था, जिन्हें फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उपयोग कर रहे थे।
2. बुलेट मोटरसाइकिल को ए.आर. होटल आईटीआई इटावा से चोरी किया था, जिसके संबंध में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर मु.अ.सं. 179/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
3. एक्सट्रीम मोटरसाइकिल को काकाजी होटल, हाइवे रोड, आगरा से चोरी किया था और उस पर भी फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी।
1. मु.अ.सं. 318/25 धारा 317(2)/317(5)/318(4)/338/336(3)/340(2)/281 बीएनएस, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, जनपद इटावा।
2. मु.अ.सं. 179/25 धारा 303(3)/317(2) बीएनएस, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, जनपद इटावा।
1. करण अहिरवार पुत्र स्व. कनछेदी लाल उर्फ अमर सिंह, निवासी ग्राम शहदपुरा, थाना बैदपुरा, जनपद इटावा (उम्र 20 वर्ष)
2. गुलशन कुमार पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी ग्राम शहदपुर, थाना बैदपुरा, जनपद इटावा (उम्र 18 वर्ष)
3. सुखवीर पुत्र दया शंकर, निवासी ग्राम शहदपुर, थाना बैदपुरा, जनपद इटावा (उम्र 18 वर्ष)
4. अरुण उर्फ अन्ना पुत्र छोटेलाल, निवासी जैन नगर, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद (उम्र 19 वर्ष)
1. बजाज पल्सर (फर्जी नंबर प्लेट सहित)
2. आर-15 (बिना नंबर प्लेट)
3. बुलेट UP21CK7545 (मु.अ.सं. 179/2025 से संबंधित)
4. एक्सट्रीम मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट सहित)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष फ्रेंड्स कॉलोनी अमित कुमार मिश्रा, उ.नि. तन्मय चौधरी, उ.नि. यासीन खान, का. बल्देव चौधरी, का. मनोज सोलंकी, का. रिंकू सोलंकी, का. विनीत कुमार एवं का. रमन कुमार शामिल रहे।
इटावा पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोर गिरोहों के हौसले पस्त हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है।