Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 15.10.2025 को वादी निवासी थाना पचपेड़वा बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा पर एक लिखित तहरीरी सूचना दी गई कि, मेरी नाबालिग लड़की (उम्र करीब 07वर्ष) जोकि घर के पीछे बाग में खेल रही थी, के साथ विपक्षी मुमताज अली पुत्र सत्तार अली नि0 गनेशपुर सोनहटी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा दुष्कर्म की घटना की गई है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर तत्काल मु0अ0सं0 205/25 धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। शुक्रवार को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 205/2025 धारा- 65(2) बी0एन0एस व 5M/6 पाक्सो एक्ट से संबन्धित वांछित अभियुक्त मुमताज अली पुत्र सत्तार निवासी गनेशपुर सोनहटी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को औंरहवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि अभियुक्त का चरित्र ठीक नहीं है। गिरफ्तार अभियुक्त मुमताज अली उपरोक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।