Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: शहर के प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. उमर हसन को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा शनिवार को यूपीसीए की ओर से की गई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में यह पद किसी इलाहाबाद को 1964-1965 के बाद पहली बार मिला है।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक और पांच साल उत्तर प्रदेश रणजी टीम के चयनकर्ता रहे आरपी भटनागर ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक ताहिर हसन के पुत्र डॉ. उमर मुस्तफा हसन को यह पद मिलना इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के लिए यह गर्व की बात है। साठ साल के बाद प्रयागराज के निवासी किसी व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले 1964-1965 के दौरान इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के तत्कालीन सचिव स्वर्गीय डीएस पांडेय उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्यरत थे।
डॉ. उमर हसन के संयुक्त सचिव चुने जाने पर आरपी भटनागर, डॉ. सुरेश द्विवेदी, एसडी कौटिल्य, यासर हसन, डॉ. जूली ओझा, अनुराग श्रीवास्तव, नारायणजी गोपाल, सलीम अहमद, उत्पल दास, एलबी काला, डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव, सोमेश्वर पांडेय, शिशिर मेहरोत्रा, खुर्शीद अहमद आदि ने हर्ष जताया है।