Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को विकास भवन में दो दिवसीय मंडल स्तरीय “दिव्य दीपावली मेला” का शुभारंभ हुआ। इस मेले में दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और दिव्यांगजनों की कला एवं आत्मनिर्भरता की सराहना की। मेले की विशेषता यह रही कि इसमें दिव्यांग भाई-बहनों द्वारा स्वयं निर्मित विविध वस्तुएं प्रदर्शित एवं बिक्री हेतु उपलब्ध थीं। इनमें मिट्टी के दीपक, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, सजावटी सामग्री, जूट उत्पाद, मोतियों की माला, चित्रकला, मोमबत्तियां, अगरबत्तियां, झाड़ू, थैले, भगवान की पोशाक और सर्फ प्रमुख थीं। ये सभी वस्तुएं मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र बनीं। विधायक ने दिव्यांगजनों और बच्चों की कला की सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रेरणादायक शब्दों का प्रयोग किया। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, डीसी मनरेगा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।