Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

लखनऊ ब्यूरो (प्रातःकाल एक्सप्रेस )।. आल इंडिया स्माल एंड मीडिएम न्यूजपेपर फेडरेशन ने महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। राज्यपाल से मिलने पहुंचे फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने समाचार पत्र के प्रकाशन के संबंध में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इस पर राज्यपाल ने सम्यक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए दीपपर्व की बधाई भी दी। ए.आई.एस.एम.एन.एफ. यूपी कार्यकारिणी के प्रतिनिधि मंडल ने रेल यात्रा में पत्रकारों को छूट की सुविधा बहाल करने, निजी व सरकारी अस्पतालों में निशुल्क इलाज, बड़े अखबारों की तरफ छोटे और मंझोले अखबारों को नियमित विज्ञापन दिए जाने की मांग की। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन देने, महानगरों में कार्यरत पत्रकारों को निशुल्क मेट्रो यात्रा, 10 लाख रुपये का बीमा कवर देने की मांग उठाई गई।
All India Small And Medium Newspapers Federation के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य गुरिंदर सिंह ने कहा, पत्रकारों को रियायती दर पर आवासीय सुविधा, पत्रकारों को असलहा लाइसेंस में प्राथमिकता देने, पत्रकारों की मूलभूत समस्याओं के निदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय प्रेस कमीशन का गठन किया जाए, साथ ही प्रथम व द्वितीय आयोग की संस्तुतियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न ने कहा कि पत्रकारों के प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया एकेडमी की स्थापना, निशुल्क शिक्षा, छोटे-मंझोले अखबार संचालकों के कागज खरीद पर जीएसटी में छूट के साथ ऐसे अखबारों के लिए विकास निगम की स्थापना की भी मांग की गई, ताकि वह छपाई की आधुनिक मशीनें क्रय कर सकें।
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के प्रान्तीय महासचिव अरूण कुमार त्रिपाठी ने संतोष व्यक्त करते कहा कि राज्यपाल महोदया के सकारात्क रूख से उम्मीदें जगी है। देश, प्रदेश में पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं पर निश्चित रूप से अच्छा परिणाम आयेगा। पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा।
प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद ने शीघ्रातिशीघ्र सभी मांगों पर सम्यक कार्यवाही की बात कही और कहा कि देश का चैथा स्तम्भ सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा पर मांग करता रहा है, जो जल्द लागू होना चाहिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज आलम ने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उनके बिना लोकतंत्र अधूरा है। कहा, सभी मांगें व्यावहारिक हैं और इनको पूरा किया जाना नितांत आवश्यक है।
प्रदेश महामंत्री पूर्वी अनिल त्रिपाठी ने कहा कि आज पत्रकार खतरे में है सही खबरों को प्रकाशित करने पर भी धमकियां मिलती है। सरकार को इस पर शख्त रूख अपनाना चाहिए।
प्रतिनिधि मंडल में आल इंडिया स्माल एण्ड मीडियम न्यूज पेपर फेडरेशन राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य अरूण कुमार त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज आलम, प्रदेश महामंत्री अनिल त्रिपाठी तथा वरिष्ठ सदस्य संतोष कुमार दीक्षित, अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।