Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: सेन्टमेरी इण्टर कॉलेज के प्रांगण में “मार एन्थोनी पाडियाथ” मंच पर दीपावली पर्व पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस शुभ अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि एसपी क्राइम सुबोध गौतम का स्वागत सेन्ट फ्रांसिस हाउस के कैप्टन ओम उत्पल यादव के स्वागत भाषण द्वारा किया गया।मैनेजर फादर बिन्सन,प्रिंसिपल फादर डॉ. शीजू जार्ज,वाइस प्रिंसिपल फादर बिबिन व सिस्टर्स ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।सेंटमेरी के छात्रों ने प्रार्थना गीत गाकर दीपावली पर आयोजित सम्मान समारोह की गरिमा बढ़ाई तथा छात्र छात्राओं ने समूहगान और रामायण पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी सिटी सुबोध गौतम ने कहा कि बच्चों को मोबाइल का उपयोग बहुत सोच समझकर पढ़ाई के लिए ही करना चाहिए।उन्होंने सेंटमेरी के बच्चों के अनुशासन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए छात्र छात्राओं से कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित कर नियमित पढ़ाई करें।उन्होंने छात्र छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव सहित कई प्रेरणादायक टिप्स देकर समारोह की गरिमा बढ़ाई।मुख्य अतिथि ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इंटरमीडिएट में अरनव सिंह 96.2%,वैभव तिवारी 96%,अक्षय प्रताप सिंह 94.4 प्रतिशत व अदिति,कृति सिंह,सृजन केसरवानी,सोना, गरिमा दुबे,आकाश सिंह व कृष्णा मिश्रा को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।विद्यालय में कक्षा 10वीं में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं इल्मा जमाल 97.2%, उन्नति दुबे 96.8,अविका सक्सेना 96.5%,अंशिका चतुर्वेदी 96.2% व स्तुति त्रिपाठी,मानस गुप्ता,युवराज सिंह चौहान,ज्योतिरादित्य,लवी सिंह,अंशिका गुप्ता व काजल यादव को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्य अतिथि एसपी क्राइम सुबोध गौतम का मैनेजर फादर
बिंसन,प्रिंसिपल फादर डॉ.शीजू जॉर्ज व बाइस प्रिंसिपल फादर बिबिन ने स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया एवं समस्त मरियन परिवार ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया।इस अवसर पर कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी छात्र-छात्राओ ने उपस्थित रहकर समारोह का लुत्फ उठाया।कार्यक्रम की समाप्ति पर सेन्ट फ्रांसिस के जूनियर कैप्टन अर्चिशा ने सभी का आभार व्यक्त किया।