Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एनएचएम संघ ने डैम का किया घेराव,जताया आक्रोश,दी आंदोलन की चेतावनी
PRATAPGARH NEWS: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम में डॉक्टर, फार्मेसिस्ट,स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियनों समेत एक हजार से ज्यादा कर्मचारी तैनात है,जिन्हें पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों की दीवाली इस बार फींकी रहेगी। शनिवार को कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में जिला लेखा प्रबंधक का घेराव कर आक्रोश जताया। इस दौरान जल्द मानदेय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बताया गया कि एनएचएम के तहत स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, सीएचओ, स्टाफ नर्स, एएनएम और लैब टेक्नीशियनों के अलावा टीबी उन्मूलन की जिम्मेदारी संभाल रहे करीब 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती है। जिसमें 100 से ज्यादा कर्मचारियों को अगस्त और 1000 से ज्यादा कर्मियों का सितंबर माह का भी मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने से कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। कर्मचारियों को परिवार चलाने की समस्या के बीच दीपावली पर मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचे और डैम का घेराव कर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। इसके उपरांत संघ के कर्मियों ने मानदेय दिलाये जाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। एनएचएम संघ जिलाध्यक्ष बी बी सिंह ने बताया कि कुछ कर्मचारियों का अगस्त व सभी का सितंबर माह का मानदेय कर्मचारियों के खातों में नहीं भेजा गया है। स्पर्श पोर्टल पर कर्मचारियों का मानदेय समय से अपडेट न किए जाने की वजह से अप्रूवल नहीं मिल रहा है। इसमें विभागीय स्तर से जिला लेखा प्रबंधक द्वारा लापरवाही बरती गई है। त्योहार पर मानदेय नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान डॉ अनामिका सिंह, शिव शंकर मौर्य, धर्मवीर सिंह, वारिश खान, डॉ अशोक,सहित आदि लोग मौजूद रहे।