सर्पदंश से महिला की मौत, कोहराम

PRATAPGARH NEWS: सर्पदंश से महिला की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के मंगापुर गांव की अड़तालिस वर्षीया राजकुमारी पत्नी राजकुमार उर्फ राजू शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव में बकरी चरा रही थी। इसी बीच घास के अंदर बैठे जहरीले सर्प ने महिला को डस लिया। महिला द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। आननफानन में परिजन उसे इलाज के लिए सांगीपुर सीएचसी ले आये। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गयी। मृतका के दो पुत्र हैं, पति घर पर रहकर मजदूरी करता है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि महिला के शव को पीएम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *