Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: विकास खंड कड़ा के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में शनिवार को हर साल की तरह इस वर्ष भी धनतरेस के शुभ अवसर पर विद्यालय में कार्यरत समस्त रसोइयों को धनतेरस व दीपावली पर्व की बधाई देते हुए विद्यालय परिवार की ओर से बर्तन, वस्त्र, मिठाई, लाई, पटाखे आदि उपहार देकर प्रधानाध्यापिका रूपा साहू ने सम्मानित किया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं के लिए मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रसोईयां कार्यरत हैं। जो बच्चों के लिए मीनू के अनुसार लजीज व गरमागरम भोजन बनाती हैं जिन्हें बच्चे बड़े चाव से खाते हैं। बच्चों के लिए बनाए गए खाने में इनका मातृत्व भी झलकता है। शनिवार को विद्यालय में कार्यरत रसोईया उर्मिला देवी, गीता देवी, राधा देवी, शकुंतला देवी, संध्या देवी, सावित्री देवी, उर्मिला द्वितीय, विमला देवी को उपहार देकर उन्हें पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षिका राठौर शशि देवी ने कहा कि चाहे भयंकर गर्मी हो, ठंड हो, त्योहार हो अपने घरों के कार्यों को छोड़कर सभी बच्चों के लिए नित्य भोजन बनाने के लिए विद्यालय में आती हैं और लगन से भोजन बनाने का काम करती है। बच्चों के प्रति किए जा रहे इनकी सेवा भाव काबिले तारीफ है। ऐसे में पर्व पर उपहार देकर उनका प्रोत्साहन किया गया जिससे वह प्रसन्नतापूर्वक परिवार के साथ पर्व को धूमधाम से मना सकें। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका रूप साहू, अजय कुमार साहू, रामप्रसाद, राठौर शशि देवी, आशीष श्रीवास्तव, राजकुमार साहू, कुलदीप सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।