मां से कहा चलो पेंशन बनवा दें और उसकी जमीन अपने नाम करा ली बड़े बेटे ने

मामला कुदारी गांव का, महिला ने एसडीएम से शिकायत कर बड़े बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

JALAUN NEWS: बड़े बेटे ने झांसा देकर मां की जमीन अपने नाम करा ली। पूरा मामला तहसील क्षेत्र के कुदारी गांव का है जहां मां की पेंशन बनवाने के नाम पर बड़े पुत्र ने मां को तहसील लाकर अपने नाम जमीन करा ली। बुजुर्ग महिला ने शनिवार को एसडीएम ज्योति सिंह से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कुदारी गांव की रहने वाली बुजुर्ग जमुना देवी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका बड़ा पुत्र रोहित कुमार घर से पेंशन बनवाने और इलाज कराने के नाम पर तहसील ले आया और कागजों पर उसके हस्ताक्षर करवा कर फर्जी तरीके से सारी जमीन अपने नाम करा ली। बुजुर्ग महिला ने एसडीएम से शिकायत करते हुए अपने बड़े बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसडीएम ज्योति सिंह का कहना है कि महिला द्वारा शिकायती पत्र दिया गया है। शिकायती पत्र की संबंधित अधिकारी से जांच कर कर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *