Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो मोमबत्तियों की रोशनी में जगमगाता वीबीपीएस मैदान एवं उपस्थित प्रशिक्षक व प्रशिक्षु
PRAYAGRAJ NEWS: दीप पर्व के उपलक्ष्य में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल का क्रिकेट मैदान शनिवार रात हजारों मोमबत्तियों की रोशनी में जगमगा उठा। मैदान पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं और पूर्व क्रिकेटरों मोमबत्ती से मैदान के सभी क्षेत्रों को सजाया।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षक मनोज कुमार और शिक्षा निदेशालय के क्रिकेटर राहुल पांडेय ने पिच पर पूजन कार्यक्रम किया। मैदान का दृश्य कालेज के सबसे ऊपरी मंजिल से अत्यंत विहंगम लग रहा था। इस दौरान मैदान पर उपस्थित पूर्व क्रिकेटरों के साथ मुक्केबाजी, ताइक्वांडो प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों को मिष्ठान वितरित किया गया। सभी ने एक-दूसरे को दीप पर्व की बधाई दी। कालेज के प्रबंधक निदेशक अभिषेक तिवारी, आरके सिंह ने प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षुओं को शुभकामना दी। कार्यक्रम में आलोक सिंह, अनुराग सिंह, अतुल सिद्धार्थ, विपिन पाल, कपिल ओझा, संजीत पाल, राजन पाल आदि मौजूद रहे।