जिलाधिकारी परिवार संग पहुचे राजकीय बाल गृह, बच्चों के साथ मनाई दिपावली

बच्चों को फल मिठाइयां, नए कपड़े, खिलौने एवं पटाखे किए वितरित

PRAYAGRAJ NEWS: जिलाधिकारी ने अपने परिवार के साथ राजकीय बाल गृह पहुंचकर दीपावली मनाई और बच्चों के साथ त्योहार का आनंद लिया। उन्होंने बच्चों को मिठाई और उपहार भी बांटे और उनकी शिक्षा में सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिससे बच्चों में हर्ष का माहौल रहा। उन्होंने  बच्चों से उनकी पढ़ाई, कौशल विकास प्रशिक्षण, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के बारे में ली जानकारी  और उनके अनुभव को भी सुना। गौरतलब होकि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा रविवार को अपने परिवार संग जनपद में संचालित राजकीय बाल गृह का भ्रमण कर वहां आवासित बच्चों एवं बच्चियों को दीपावली पर्व के अवसर पर  फल मिठाइयां, नए कपड़े एवं पटाखे वितरित किए  तथा छोटे बच्चों को खिलौने भी दिए। जिलाधिकारी द्वारा राजकीय बाल गृह में बच्चों के साथ समय बिताते हुए उन्हें केन्द्र के द्वारा दिलाई जा रही शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के बारे में बच्चों से जानकारी ली और उनके अनुभव को भी सुना। बच्चे जिलाधिकारी को सपरिवार अपने बीच पाकर काफी खुश हुए और उन्होंने जिलाधिकारी से खुलकर सभी बातचीत करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के दौरान सर्वजीत सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी, रूबी मिराज परामर्शदाता, नितेश यादव सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर, अंजली शुक्ला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चाइल्ड लाइन सहित सभी संस्थाओं के अधीक्षक एवं स्टाप उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *