तहसीलदार ने अजुहा क्षेत्र में पटाखा की दुकानों का किया निरीक्षण

KAUSHAMBI NEWS: तहसीलदार सिराथू अनंत राम अग्रवाल व नायब तहसीलदार अतुल कुमार रविवार को अजुहा व अटसरॉय में अस्थायी रूप से स्थापित पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अनंत राम अग्रवाल ने दुकानों पर अग्निशमन यंत्रों, पानी और रेत की उपलब्धता, विद्युत तारों से सुरक्षा, दुकानों के बीच निर्धारित दूरी और लाइसेंस की जांच की।
उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि पटाखों की बिक्री और भंडारण में अग्नि सुरक्षा के सभी मानकों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने दुकानदारों को ग्राहकों को सुरक्षित पटाखे उपलब्ध कराने और बच्चों की पहुंच से खतरनाक सामग्री को दूर रखने की हिदायत दी। साथ ही आमजन से अपील की कि वे लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखे खरीदें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *