अपहृत कर बारी-बारी से दुष्कर्म का आरोप, अभियुक्तों की नहीं हुई गिरफ्तारी

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहा

FATEHPUR NEWS: खागा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के एक महीने बाद भी पुलिस ने किसी भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया है। मामला 18 सितंबर 2025 का है, जब गांव की एक नाबालिग किशोरी सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के ही वीरेन्द्र लोधी पुत्र शिवकरन, अंगद लोधी पुत्र सत्रोघन और दिलीप लोधी पुत्र दिनेश निवासी बनपुरवा मजरे टेनी ने उसका अपहरण कर लिया था। पीड़िता की मां का कहना है कि तीनों आरोपियों ने उसकी बेटी को कुछ दिनों तक बंधक बनाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने 19 सितंबर 2025 को थाना खागा में मुकदमा अपराध संख्या 387/2025 धारा 363, 366, 506 भा.दं.सं. में पंजीकृत कराया था। मामले में पीड़िता का धारा 161 और 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज हो चुका है और मेडिकल परीक्षण भी हो गया है। फिर भी पुलिस अब तक अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस आरोपियों से मिली हुई है, जिसके चलते वे खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार पर सुलह का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह से शिकायत करते हुए तीनों अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की गुहार लगाई है, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और परिवार को सुरक्षा का भरोसा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *