Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: एम.एम.डी. पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता में रेड हाउस, येलो हाउस, ब्लू हाउस तथा ग्रीन हाउस के प्रतिभागियों ने आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन हाउस कैप्टन अभिनव और आराध्य द्वारा किया गया, जबकि हाउस के प्रतिभाशाली विद्यार्थी शगुन, नैंसी, अंशिका एवं अन्य विद्यार्थियों ने मिलकर अपनी टीम को विजेता बनाया। कार्यक्रम की संपूर्ण देखरेख शिक्षक मिनी जोशी ने की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शुभांक्षा जोशी , उप प्रधानाचार्य विपिन यादव, तथा शिक्षकगण अमित पांडेय, अजय शुक्ला सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य शुभांक्षा जोशी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, सौंदर्यबोध एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच हुआ।