Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: लेन देन को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ पिटाई कर दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी हेमलता ने पुलिस को बताया कि बीती 13 अक्टूबर की रात में रुपयेां के लेन देन को लेकर गांव के ही सत्यम, राजा, बंटे और मुनिया जबरन लाठी, डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। घर में घुसकर वह परिवार के सदस्यों के साथ विवाद और गाली, गलौज करने लगे। जब परिवार के लोगों ने रोका तो उन्होंने पति की पिटाई कर दी। जब उसने बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी पिटाई की गई। बचाने आई सास रानी देवी, ससुर शशिकांत व देवर राघवेंद्र के साथ भी पिटाई की गई। शोरगुल सुनकर जब आसपास के लोग आए तो वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।