पुलिस ने ईंट-भट्ठा मजदूर परिवारों के बीच मनाई दीपावली

फोटो – गरीब मजदूरों को मिठाई खिलाती पुलिस।

ETAWA NEWS: मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन मे जनपद में पुलिस की पहल लगातार जारी है।
थानाध्यक्ष ऊसराहार बलराज सिंह भाटी मय हमराह फोर्स, महिला कांस्टेबल आराधना चौहान एवं महिला कांस्टेबल मनीषा मौर्या द्वारा थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम कदमपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर जाकर कार्यरत मजदूर परिवारों, महिलाओं और बच्चों के बीच दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर पुलिस टीम ने बच्चों एवं महिलाओं को मोमबत्तिया, पटाखे, मिठाई एवं दीपावली सामग्री वितरित की तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत वीडियो दिखाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस ने मजदूरों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पावर लाइन 1090, स्वास्थ्य सेवा, एंबुलेंस 102, 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 आदि तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बार मे अवगत कराया। पुलिस ने अपील की कि।महिलाए एवं बालिकाए हेल्पलाइन नंबरों और योजनाओं की जानकारी अपने परिवार व मित्रों तक पहुंचाएं। विद्यार्थी शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और सरकारी योजनाओं से लाभ उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *