Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

हत्या का का लाइव सीसीटीवी विडियो आया सामने
PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को प्रातः 11:30 के आस पास नगर क्षेत्र में 5 हमलावरों ने रोडवेज चालक मुन्नू की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। ईंट-पत्थर से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। लोगों के शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। मर्डर की सूचना पाकर घरवाले और करीब हजारों कि संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर डेडबॉडी रखकर जाम लगा दिया। सड़क किनारे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर भारत सरकार लिखी एक कार पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। जाम खुलवाने के लिए मौके पर पीएसी पहुंची तो लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। घरवालों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना धूमनगंज थाना क्षेत्र की है। गांव नीमसराय निवासी 40 साल के रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू रोडवेज में संविदा पर चालक हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे किसी काम से मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास गए थे। यहां पर कुछ लोगों से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रावेंद्र ने भागने की कोशिश की। मगर हमलावरों ने उसे घेर लिया। मारपीट करते हुए सड़क पर गिरा दिया। फिर उसके सिर पर ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर बेसुध हो गया। लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में रावेंद्र को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रावेंद्र की मौत की खबर मिलते ही घरवाले और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। यहां से शव लेकर नीमसराय स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। जहां शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। घरवालों का कहना है कि रावेंद्र की हत्या साजिश के तहत की गई है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। रावेंद्र का हमलावरों से पुराना विवाद नहीं था, इसलिए घटना की असली वजह पुलिस की जांच से ही सामने आएगी।
पुलिस अफसर मौके पर, माहौल रहा तनावपूर्ण
घटना की सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। धूमनगंज थाना पुलिस और अन्य थानों की फोर्स तैनात की गई है। अधिकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। इलाके में फिलहाल तनाव का माहौल है।