Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

उरई में महिला से लॉकेट लूटने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
JALAUN NEWS: जिले की उरई कोतवाली क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा कर दिया। वादिया श्रीमती महेश्वरी देवी निवासी गोपालगंज उरई ने थाने में तहरीर दी थी कि वह 21 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे दूध लेने के लिए दुकान पर जा रही थीं, तभी सुनसान इलाके में तीन अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से लॉकेट छीन लिया और फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देश पर तत्काल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दो विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से करीब 12 घंटे में ही तीनों अभियुक्तों को मय लूटे गए लॉकेट के गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को रिमांड हेतु न्यायालय भेज दिया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ में कई अहम जानकारियाँ मिली हैं और संभावना है कि ये गिरोह पूर्व में हुई अन्य घटनाओं में भी शामिल रहा हो। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।जालौन पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उसकी सतर्कता और तत्परता को दर्शाती है।