आना है तो आ राह मे कुछ फेर नही है, भगवान के घर देर है अंधेर नही है

MIRZAPUR NEWS:  नगर के दुर्गा बाजार स्थित संघ कार्यालय ‘केशव धाम’ के सभागार मे मंगलवार को अन्नकूट के अवसर पर दीपावली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया।  वरिष्ठ स्वयंसेवक लखनलाल केसरवानी ने ‘जीवन दीप जले’ और ‘आना है तो आ राह मे कुछ फेर नही है, भगवान के घर देर है अंधेर नही है।
सुनील कुमार ने भजन हे मुरलीधर छलिया मोहन हम भी तुझको दिल बैठे है, गम पहले से ही कम तो ना थे, एक और मुसीबत ले बैठे प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बाला जी ने ‘राधे-राधे’ एवं ‘असुओ से है भीगा दामन मेरा, खुशियो के खजाने के मालिक हो तुम’ प्रस्तुत किया, तो वही लखनलाल केसरवानी ने अच्युतं केशवम कृष्ण दामोदरम, जिला पर्यावरण प्रमुख संजय सेठ ने ‘ये चमक ये दमक फूलवन मा महक सब कुछ सरकार तुमई से है’ प्रस्तुत किया।
  आशुतोष ने एक नजर कृपा की कर दो लाडली श्री राधे पर भक्ति रस से सराबोर और झूमने को विवश कर दिया। नन्हे कलाकार शिवाय ने मेरे बाके बिहारी लाल मै मिलने वृन्दावन आया तो वही सारस्वत सिंह ने राधा नाम कीर्तन पर लोगो को झूमने को मजबूर कर दिया। समापन अवसर पर विन्ध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक कौशल किशोर का पाथेय प्राप्त हुआ। उन्होने कहाकि हमारी संस्कृति मे पहले हर घर मे इस तरह के धार्मिक आयोजन होते थे। लोग मुहल्ले और गांव मे एक स्थान पर इकट्ठे होकर त्योहार को भव्य रूप से मनाते थे। अब भी कुटुंब के साथ नियमित धार्मिक कार्यक्रम होने चाहिए। उन्होने पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुभकामना देते हुए विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने कहाकि संघ शताब्दी वर्ष के “पंच परिवर्तन के पांच दीपक पांच संकल्पों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने जलाए।
   विभाग प्रचारक ने कहा कि इन पंच प्रण से होने रहा समाज परिवर्तन ही राष्ट्र को समुन्नत और परं वैभव की ओर ले जाने के लिए देश के एक एक व्यक्ति को भाव मे लाने की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत मे मंचासीन कलाकारो को विभाग प्रचारक कौशल किशोर, विभाग कार्यवाह सच्चिदानंद, सह विभाग संपर्क प्रमुख चंद्रमोहन ने मंचस्थ कलाकारो तथा स्वयंसेवको को अंगवस्त्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभाग कार्यवाह सच्चिदानंद, सह विभाग संपर्क प्रमुख चंद्रमोहन, जिला पर्यावरण प्रमुख संजय सेठ, नगर प्रचारक अंजनी, जिला बौद्धिक प्रमुख गुंजन, नगर संघचालक अशोक कुमार सोनी, नगर कार्यवाह लखन, सह नगर कार्यवाह रितेश,  बालाजी, नगर बौद्धिक प्रमुख विमलेश, नगर व्यवस्था प्रमुख प्रदीप,  स्नेहा श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, टीटू, किशन, अमित, बद्री, बजरंगी सहित भारी संख्या मे स्वयंसेवक गण उपस्थित रहे।
अध्यक्षता वरिष्ठ स्वयंसेवक लखन लाल केसरवानी एवं संचालन नगर कार्यवाह लखन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *