Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फल के ठेले व कई वाहनों में मारी टक्कर, 3 लोग घायल
FATEHPUR NEWS: जनपद में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे लगे फल के ठेले और कई वाहनों को टक्कर मार दी जिससे तीन लोग घायल हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि बोलेरो चालक नशे में था और मौके से फरार हो गया। यह हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर चुंगी तिराहा के पास जीटी रोड पर मंगलवार करीब 7 बजे हुआ। बोलेरो (UP71 X0017) ने पहले एक फल के ठेले और स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद बोलेरो एक घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में बोलेरो में सवार सिस्टर शिल्पा, सिस्टर फ्लोरिन और प्रिंस अल्बर्ट घायल हो गए। ये सभी काशीराम बस्ती के पास मनोहर विहार के निवासी हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि बोलेरो सेंट जॉन्स स्कूल की है और घायल हुए लोग भी स्कूल के कर्मचारी हैं। उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बोलेरो की तेज रफ्तार साफ दिख रही है। वीडियो में वाहन पहले एक बाइक को टक्कर मारता है, फिर फल के ठेले और अन्य वाहनों को रौंदते हुए एक घर की दीवार से टकराता हुआ दिखाई दे रहा है।