Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: मोहम्मदपुर गौंती में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह उस समय चर्चा का केंद्र बन गया जब समाज, राजनीति, विधि और पत्रकारिता जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने एक साथ शिरकत की। यह आयोजन मोहम्मदपुर गौंती के संभ्रांत नागरिक तौसीफ अहमद नंबरदार के बेटे इंजीनियर वाजदान अहमद की शादी के वलीमा का था। शादी समारोह में आए मेहमानों ने नवदम्पत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग और पारंपरिक रौनक का अद्भुत संगम दिखाई दिया। हर कोई इस आयोजन की भव्यता और अनुशासन की सराहना करता नजर आया। वहीं स्थानीय नागरिकों ने कहा कि तौसीफ नंबरदार परिवार ने अपने बेटे की शादी को आपसी मेल-जोल, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बना दिया। पूरे समारोह में मेहमानों के लिए शानदार स्वागत, पारंपरिक व्यंजन और खुशनुमा माहौल ने सबका मन मोह लिया। शादी समारोह में शामिल होने वाले नामचीन हस्तियों में पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के भतीजे अरविंद उर्फ लाला मौर्या, प्रेस क्लब फतेहपुर के अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह, साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान एवं प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव (विचार विभाग) मोहम्मद जफर, जिला कांग्रेस कमेटी फतेहपुर के उपाध्यक्ष कलीम उल्लाह, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर कानपुर देहात मोहम्मद अहमद, उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक परवेज़ खान, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष कौशाम्बी माजिद अली, महेंद्र सिंह मास्टर साहब, वरिष्ठ अधिवक्ता गुलाम जब्बार, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमशंकर द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद खान, सपा पूर्व जिला अध्यक्ष वली उल्लाह, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल राफे, सिराथू के सपा नेता ताज उद्दीन, आजाद समाज पार्टी के कौशाम्बी जिला अध्यक्ष तनवीर सिद्दीकी, एमएलसी प्रतिनिधि महफूज अहमद, जिला पंचायत सदस्य महमूद कुरैशी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे हैं। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का तौसीफ अहमद नंबरदार सहित उनके चारों बेटों मुस्तफीज़ अहमद, असलूब अहमद, एडवोकेट मुफीज़ अहमद तथा इंजीनियर वाजदान अहमद ने स्वागत करते हुए आभार जताया है।