Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: जिले के धाता थाना क्षेत्र के उरई गांव में तेज आवाज में गाना बजाने का विरोध करने पर एक युवक पर हमला कर दिया गया। यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे हुई, जिसमें 28 वर्षीय दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए कौशांबी के मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, चौकीदार राजेश मेहतर का बेटा कल्लू अपने घर पर तेज आवाज में बाजा बजा रहा था। पास में रहने वाले दिनेश पुत्र स्व. ननका ने इसका विरोध किया। इसी बात पर कल्लू और दिनेश के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद कल्लू ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दिनेश पर हमला कर दिया। हमले में दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल धाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने दिनेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कौशांबी के मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में धाता थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि यह आपसी मारपीट का मामला है। उन्होंने पुष्टि कि हमला डंडे से हुआ है, किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त हो गई है और मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।