Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: केमिस्ट एसोसिएशन ऑफ कौशाम्बी की एक बैठक एवं पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम मंगलवार को परानू बाबा कौशाम्बी में हुई।यह कार्यक्रम दीपावली के उपरांत एक पारिवारिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ जिसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता केमिस्ट एसोसिएशन ऑफ कौशांबी के जिलाध्यक्ष बालाजी केशरवानी ने किया वहीं अचिन केशरवानी व आकाश केशरवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया।बैठक के दौरान दवा कारोबारियों की समस्याओं को सुना गया और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया गया साथ ही संगठन की मजबूती हेतु तमाम निर्णय लिए गए।बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। पारिवारिक मिलन कार्यक्रम के अवसर पर सभी सदस्यों ने आपसी एकता और सहयोग का संदेश दिया। दीपावली के बाद यह मिलन समारोह हर्ष और उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में घनश्याम केसरवानी, प्रदीप ,श्रीचन्द्र चौरसिया, मनोज केशरवानी, मनीष केशरवानी, संजय केशरवानी, सचिन, लवकुश मौर्य, मानिक यादव, अनिल अग्रहरि, रामजी केशरवानी, मुकेश केशरवानी, लालसिंह पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।