दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, भाई ने गांव के तीन लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बहन फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इकौनागढ़ में ब्याही है। जिसके एक छः वर्ष का पुत्र व चार वर्ष की एक पुत्री है, विवाहिता वर्तमान में अपने भाई के घर आई थी । पीड़ित भाई का आरोप है कि उसकी बहन को 14 अक्टूबर को गांव का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है , उसकी बहन साथ में पुत्री एवं अपने व मां के जेवर भी साथ ले गई है । पीड़ित के मुताबिक खोजबीन के बाद पड़ोस के एक घर में उलाहना देने गया तो पड़ोसी गाली गलौच कर मारपीट पर आमादा होकर जान से मारने की धमकी देने लगा । पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने राला का मजरा नया पुरवा निवासी सूरज व उसके पिता मिठाई लाल एवं राम भवन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *