Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे की एक महिला ने अपने देवर के विरुद्ध मारपीट व धमकी का आरोप लगाते हुए सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है ,पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है ।
सिराथू कस्बे के वार्ड नं चार धाता रोड निवासी विभा सोनकर पत्नी जितेन्द्र सोनकर उर्फ सोनू ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति नागपुर में रहते है घर में वह अपने बच्चों के साथ रहती है । विभा सोनकर का आरोप है कि उसका देवर आएदिन उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करता है साथ ही जान से मारने की धमकी देता है, पीड़िता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्यवाही की मांग की है । पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने देवर महेंद्र सोनकर उर्फ मोनू के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।