हिंदू सुरक्षा सेवा संघ द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला दहन करने पर पुलिस ने लगाई रोक

धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचने व देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ भड़का आक्रोश

ETAWA NEWS: जनपद के कस्बा बाबरपुर अजीतमल में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला दहन किया जाना था लेकिन पुलिस प्रशासन ने रोक लगा दी, जिसको लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है
स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा लगातार सनातन धर्म और हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में बुधवार को महंत राजू दास महाराज के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के द्वारा बाबरपुर तिराहे पर पुतला दहन का आवाहन किया गया था, मुस्तैद पुलिस प्रशासन ने रोक लगाते हुए पुतला दहन नहीं करने दिया, संगठन के जिला अध्यक्ष उमंग पोरवाल ने नाराजगी व्यक्त की है। जिसमें हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के सदस्य बड़ी संख्या में एकत्र हो कर, जय श्री राम, महंत राजू दास जी महाराज जिंदाबाद के नारो के साथ साथ स्वामी प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पुतला दहन के बाद संगठन के सदस्य कोतवाली अजीतमल पहुंचकर एक लिखित प्रार्थना पत्र अजीतमल कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी को सौंपा । संगठन के पदाधिकारियों ने स्वामी प्रसाद मौर्या राष्ट्रीय सोशल समाज पार्टी के अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि इनके द्वारा मां लक्ष्मी पर अभद्र टिप्पणी की गई है । उमंग पोरवाल ने स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की पुलिस से मांग की है। इस मौके पर सक्षम पोरवाल (उमंग) जिला अध्यक्ष, विमल कुमार, देव कुमार, अमित कुमार, राहुल राजपूत , प्रशांत पहलवान, प्रियांश कुमार सहित भारी संख्या में संगठन के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *