मिशन शक्ति फेज-5 के तहत थाना पछायगांव पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

ETAWA NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना पछायगांव पुलिस द्वारा बुधवार को ग्राम सुरेखीपुरा में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना पछायगांव मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। टीम ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य उपयोगी नंबरों की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी सरकारी योजनाओं के लाभों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *