दिवाली के अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता संजीव कुमार मिश्र ने लोगों को किया सम्मानित

RAEBARELI/MUNSIGANJ NEWS: दिवाली के पावन पर्व पर सरायखेमा गांव निवासी समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री संजीव कुमार मिश्र ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को उपहार भी वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान श्री मिश्र ने उपस्थित सभी लोगों को सम्मानित भी किया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। इस शुभ अवसर पर गायत्री प्रसाद मिश्र, राम सुंदर कनौजिया, खन्ना कश्यप, हंसराज मौर्य, कन्हैया लाल पाल, लालजी विश्वकर्मा, सत्रोंहन, राजीव, जयकरण शर्मा, विपिन, राम आधार, सौरभ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *