कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

AMETHI NEWS: क्षेत्र के सराय बखण्ड गांव में बुधवार देर शाम कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक राकेश प्रताप सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। दंगल प्रतियोगिता में जनपद तथा गैर जनपद के दो दर्जन से अधिक आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखया। धर्मेंद्र मिश्रा (बबन मिश्रा )की ओर से आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पहलवानो ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता की पहली कुश्ती चंदौली के पहलवान रवि और जौनपुर के आशीष के बीच हुई, जिसमें आशीष ने रवि को पटखनी देते हुए जीत दर्ज किया।इसी प्रकार दिल्ली के अजीत पहलवान तथा अमेठी के पहलवान शिवम पांडे के बीच कुश्ती हुई जिसमें आशीष ने शिवम पांडे को पटकनी देते हुए जीत दर्ज की। आजमगढ़ के राजबहादुर तथा राजकुमार पहलवान के बीच कुश्ती हुई जिसमें राज बहादुर ने राजकुमार पहलवान को पटककर लोहा मनवाया। अंत में आयोजक की ओर से झूसी प्रयागराज पहलवान भरत केसरी को 21000रु का पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अमेठी विधायक प्रतिनिधि अरुण प्रजापति , लल्लन  मिश्रा, भूपेंद्र शुक्ला, मोनू यादव,शिवमंगल पांडे, संतोष पांडे, दिनेश मिश्रा,राजू मिश्रा, संगम मिश्रा ,राजेश मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *