पड़ोसी दबंगों ने गरीब परिवार पर बरपाया कहर लाठी व राड से पीटकर किया लहूलुहान

जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने मचाया तांडव,दो महिलाओं के टूटे हाथ व दो पुरुषों का फटा सिर

PRATAPGARH NEWS: पीड़ित परिवार द्वारा कुछ माह पहले भी कोतवाली देहात थाने में दी गई थी तहरीर।पीड़ित कुलदीप निर्मल की पुश्तैनी आबादी जमीन में दबंगों द्वारा जबरन खोली गई थी नाली एवं बहाया जा रहा था कचरा!विरोध करने पर लाठी व लोहे की राड से हुआ हमला।पीड़ित परिवार पर क्रॉस केस लिखवाने के लिए दंबग पहुंचा थाने। छोटे-बडे़ मामलों में तहरीर पाने के बाद थाने के सिपाही विशाल के जरिए पैसा वसूलने वाले थानाध्यक्ष विजयकांत सत्यार्थी क्या दबंगों के ऊपर करेंगे कार्यवाही। या फिर हर मामलों की तरह पैसा लेकर दबंगों को देंगे संरक्षण। कुलदीप निर्मल निवासी घाटमपुर (सतैसा) द्वारा धर्मराज यादव समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कोतवाली देहात थाने में दी गई है नामजद तहरीर। घायल तीन महिलाएं समेत दो पुरुषों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के घाटमपुर(सतैसा)गांव का है पूरा मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *