जमीन विवाद में हुई मारपीट, आधा दर्जन पर केस

PRATAPGARH NEWS: जमीन विवाद में हुई मारपीट को लेकर पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के दढ़ैला कोड़रा मांदूपुर गांव निवासी अभय प्रताप सिंह पुत्र स्व0 महावीर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि जमीनी रंजिश को लेकर बीती बीस अक्टूबर को सुबह करीब सवा दस बजे महबूद व महबूब पुत्रगण मो0 फुल्लर, विकास कुमार सिंह पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह पुत्रगण स्व0 शिव नारायण सिंह व आनन्द कुमार सिंह पुत्र स्व0 जय बहादुर सिंह ने लाठी डण्डे से उसे व उसके दोनों पुत्रों अतुल व अमन को मारापीटा। शोर मचाने पर आरोपियों ने जानलेवा धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय का कहना है कि जांच के बाद आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *