पौधरोपण कर वनाच्छादन की महत्वता पर हुई परिचर्चा

PRATAPGARH NEWS: ढ़िगवस क्षेत्र के छतऊपुर के सदभावना आश्रम में दीपावली को लेकर पौधरोपण किया गया। सदभावना फाउण्डेशन एवं रायबरेली के लालगंज पंचवटी विकास समिति के संयुक्त बैनरतले मंत्रोच्चारण के मध्य लोगों ने बरगद, पीपल, पाकड़, गूलर, नीम, हरिशंकरी के पौध रोपित किये। कार्यक्रम में सदभावना फाउण्डेशन के अध्यक्ष डॉ0 शक्ति कुमार पाण्डेय ने कहा कि भयंकर भूमण्डलीय ताप वृद्धि से पृथ्वी के परितंत्र में अभूतभूर्व संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होने कहा कि इस संकट से निदान के लिए अधिकाधिक वनाच्छादन कर वृक्षों को संरक्षित किया जाना चाहिए। वही पंचवटी के सचिव डॉ0 महादेव सिंह ने भी पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रामगुलाम, हनुमन्त सिंह, अनिल सिंह चौहान, संत बहादुर सिंह, अमरपाल सिंह, चन्द्रेश आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *