Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

स्व0 शशिधर मिश्र स्मारक दंगल प्रतियोगिता में कुश्ती का हुआ शानदार प्रदर्शन
PRATAPGARH NEWS: ढ़िगवस क्षेत्र के पूरे वीरबल में स्व0 शशिधर मिश्र अर्न्तराज्यीय दंगल प्रतियोगिता में नामीगिरामी पहलवानों की कुश्ती का रोमांच दिखा। प्रतियोगिता का शुभारंभ कथावाचक आचार्य देवव्रत जी महराज एवं दण्डी स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महराज ने प्रधान शशिभूषण मिश्र के साथ स्व0 शशिधर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में हरियाणा के नितीश पहलवान ने प्रयागराज केशरी हरेन्द्र पहलवान को पटखनी देकर विजेता खिताब हासिल किया। एक से बढ़कर एक कुश्ती में पहलवानों का दांव पेंच देख दर्शक कौतूहल में दिखे। क्वार्टर फाइनल में गाजियाबाद के नितिन को हरियाणा के नितीश ने पटखनी दी। वहीं जौनपुर के निगम पहलवान ने दिल्ली के अरविंद को चारो खाने चित्त किया। लखनऊ के आलोक व सोरांव के रहबर का मुकाबला बराबरी पर छूटा। प्रयागराज के हरेन्द्र ने जौनपुर के सुनील को शिकस्त दी। सेमी फाइनल में हरियाणा के नितीश कांटे के मुकाबले में विजयी रहे। वहीं महिला कुश्ती में दिल्ली की वैशाली ने पंजाब की कंचन को पराजित किया। झूंसी की पायल ने भदोही की नेहा को पटखनी दी। गाजियाबाद की अंशू ने हरियाणा की पूनम को परास्त किया। दिल्ली की कोमल ने गाजियाबाद की सोनू को पराजित किया। कथावाचक देवव्रत जी महराज ने विजेता पहलवानों को मंगलाशीष सौंपे। वहीं कार्यक्रम के संयोजक शांतिभूषण मिश्र रज्जन व शिवभूषण मिश्र सज्जन, संरक्षक मण्डल के विभव शुक्ला, अशोक मिश्र, आद्याशरण शुक्ल ने विजेता पहलवानों को समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया। रेफरी की भूमिका में लालजी त्रिपाठी व प्रदीप कुमार द्विवेदी की भूमिका सराही गयी। संचालन कौशाम्बी के पहलवान रामकिशन व आद्याशरण ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर हौसिला प्रसाद ओझा, कुंदन सिंह, ललित मिश्र, हरीश मिश्र, मुकेश सिंह, शैलेन्द्र शुक्ला, डॉ0 शक्ति कुमार पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, कमलेश कुमार, अमरदीप, हिमांशु आदि रहे।