केराकत पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS: थाना केराकत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस (.32 बोर) बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को कन्हौली निवासी आशीष यादव पुत्र राजेश यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पूछताछ व तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना केराकत पर मु0अ0सं0-306/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई तथा अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
आशीष यादव पुत्र राजेश यादव, निवासी कन्हौली, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
1.मु0अ0सं0- 306/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना केराकत, जौनपुर।
2.मु0अ0सं0- 86/2023, धारा 323, 427, 452, 504, 506 भादवि, थाना केराकत, जौनपुर।
बरामदगी का विवरण
01 तमंचा (.32 बोर)
01 जिंदा कारतूस (.32 बोर)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 रोहित राज यादव, थाना केराकत
2.का0 अंगद कुमार, थाना केराकत
3.का0 आशीष यादव, थाना केराकत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *