पुलिस स्मृति दिवस : शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

JHANSI NEWS: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही शहीदों के परिजनों से वार्ता कर अधिकारियों ने उन्हें सह संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। मंगलवार को झांसी पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी आकाश कुल्हरी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति सहित समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने कर्तव्य निष्ठा का पालन करते हर अपने प्राणों के बलिदान देने वाले शहीद पुलिस कर्मियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों से भी वार्ता कर उन्हें परिवार का सदस्य बताते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *