नन्हे बच्चों व परिवारजनों को राशन सामग्री, मिष्ठान और आतिशबाजी की वितरित

JHANSI NEWS: जनपद की समाज सेवी संस्था ” उम्मीद रोशनी की ” के   महासचिव राजेंद्र राय के नेतृत्व एवं विजय हयारन की अध्यक्षता में तथा अब्दुल निज़ाम के संयोजन में बिजौली बस्ती शनि मन्दिर के निकट सहारिया बस्ती में रहने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को आतिशबाजी एवं मिष्ठान का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर/जरूरतमंद वर्ग के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा करना था। इस अवसर पर संस्था के महासचिव राजेंद्र राय ने कहा कि मानवता की सेवा ही हमारा सच्चा धर्म है। दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि हृदय में करुणा और प्रेम के दीप प्रज्ज्वलित करने का भी अवसर है। बस्ती के नन्हे बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उम्मीद रोशनी की समाजसेवी संस्था बस्ती में निःशुल्क पाठशाला संचालित कर रही है एवं इसी क्रम में आगे भी इसी प्रकार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की पाठशाला संचालित करने की ओर अग्रसर है। संस्था सदस्यों में कहा कि हम सब मिलकर समाज के जरूरतमंद बच्चों की मुस्कान में अपनी दीपावली की रोशनी मिलाएं और इस पर्व को सच्चे अर्थों में प्रकाश पर्व बनाएं। कार्यक्रम में संस्था महासचिव राजेंद्र राय, विजय हयारन, लव ताम्रकार, योगेन्द्र यादव, संदीप कंचन, सुरेन्द्र खाती, राघवेंद्र प्रजापति, अब्दुल निज़ाम, मोहन यादव डागोर आदि सहयोगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *