Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: कायस्थ पाठशाला क्लब ने कालिदास क्लब को 161 रन से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में वामहस्त स्पिनर आदित्य यादव की अचूक गेंदबाजी (8-1-27-5) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। केपी कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में कायस्थ पाठशाला क्लब ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 237 रन (मयंक दुबे 51, तेजस मिश्र 37, हर्षित नारायण तिवारी 36, देवांश पाठक 26, विश्वास सक्सेना 23, अभिनव तिवारी 19, विवान राज 2/24, सिद्धार्थ वर्मा 2/34, विशेष आनंद 2/35) बनाए। जवाब में कालिदास क्लब की पूरी टीम 21 ओवर में 76 रन (अनस अहमद व मोहम्मद अरमान 17-17, सलमान खान 13, आदित्य यादव 5/27, अभिनव तिवारी 2/08, आदर्श पांडेय व मयंक मिश्रा एक-एक विकेट) बना लिए। मैच में हितेश श्रीवास्तव व विपिन यादव अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।