जानलेवा हमले में पीड़ित चुटहिल, आरोपियों के खिलाफ तहरीर

PRATAPGARH NEWS: रंजिशन जानलेवा हमले को लेकर पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटना में घायल का लालगंज ट्रामा सेंटर में उपचार कराया है। लालगंज कोतवाली के इदिलपुर निवासी विजय कुमार पुत्र रामदुलारे विश्वकर्मा ने दी गई तहरीर में कहा है कि गुरूवार की सुबह दस बजे उसके चाचा श्यामलाल पुत्र माताभीख खेत से घर वापस आ रहे थे। तभी गांव के दो आरोपियों ने उसके चाचा को रास्ते में रोक कर गाली देना शुरू किया। मना करने पर आरोपियों ने अटठावन वर्षीय श्यामलाल पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला बोल दिया। तहरीर में कहा गया है कि हमले में घायल बेहोश हो गया और उसे सिर में गंभीर चोटें आ गयी। लोगों को जुटता देख आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। परिजन आननफानन मंे घायल को लालगंज ट्रामा सेंटर ले आये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का यहां उपचार करवाया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *