आखिर कब तक खाद के लिए तरसेंगे सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों के किसान:अजय सोनी

सकिपा अध्यक्ष ने वीरान पड़ी साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द का लिया जायजा, किसानो को खाद वितरित किए जाने की उठाई मांग

KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने गुरुवार को सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानो के उर्वरक की समस्यायों के निराकरण के लिए वीरान पड़ी साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द का जायजा लिया। मौके पर समिति का कोई कर्मचारी या अधिकारी मौजूद नही मिला। मौके पर मौजूद रहे किसानो ने बताया कि इस समिति में सालों से ताला लगा हुआ है और कोई कर्मचारी या अधिकारी यहां नही आता। किसानो के मुताबिक करीब दो साल से यहां उर्वरक का वितरण ठप्प है। इसी के साथ किसानो ने बताया कि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस समिति का कोई कर्मचारी फिलहाल नियुक्त नही हुआ है। साथ ही आगे बताया कि इस समिति का भवन जर्जर हालत में होने और विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण इस समिति को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है जिससे क्षेत्रीय किसानो को इस समिति से उर्वरक नही मिलती। अजय सोनी के मुताबिक इस समिति के सुचारू ढंग से संचालित किए जाने एवं सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों के हजारों किसानो को इस समिति से समुचित खाद वितरित किए जाने हेतु मेरे द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों से वार्ता की गई लेकिन कोई सार्थक परिणाम नही निकला। आगे कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार साल 2022 तक किसानो की आय दुगना करने का ऐलान करती है वहीं दूसरी ओर समितियों से किसानो को खाद तक नही मिलती। ऐसे में किसान कहां जाए? अजय सोनी ने जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर कब तक सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों के किसानो को खाद मिलेगी। आगे कहा कि जल्द ही साधन सहकारी समिति को सुचारू ढंग से संचालित नही किया गया और इस समिति से क्षेत्रीय किसानो को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक नही उपलब्ध कराया गया तो समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में विभागीय कार्यालय का घेराव किया जायेगा। इस अवसर पर राकेश सिंह, धीरज चतुर्वेदी, मोहन लाल मौर्य, कुलदीप विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, पवन साहू, शफीक अहमद, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *