Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की घोषणा, क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान जारी
JALAUN NEWS: आगामी स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से देवेश कुमार सिंह एडवोकेट को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस संबंध में शहर के कालपी रोड स्थित एक होटल में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं झांसी मंडल प्रभारी गणेशदत्त गिरि ने बताया कि प्रदेश में अगले वर्ष के अंत तक विधान परिषद में शिक्षक कोटे की छह और स्नातक कोटे की पांच सीटें रिक्त हो जाएंगी। इन सीटों के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य जारी है।
गणेशदत्त गिरि ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मणि त्रिपाठी की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड से देवेश कुमार सिंह एडवोकेट को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी देवेश कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक वे क्षेत्र में सत्तर हजार से अधिक फॉर्म वितरित कर चुके हैं और सभी जिलों में जाकर मतदाता बनवाने का अभियान चला रहे हैं। इस अवसर पर झांसी मंडल प्रभारी गणेशदत्त गिरि और प्रत्याशी देवेश कुमार सिंह का जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर मंसूरी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजना सिंह परिहार,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसीम अली शाह सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।