Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: भाई-बहन के अटूट प्रेम और समर्पण के प्रतीक भाई दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व पर बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। त्योहार के मद्देनजर दुकानदारों ने मिठाइयों की दुकानों को बेहतरीन तरीके से सजाया था। इन दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे बाजारों में काफी चहल-पहल रही। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए। मुख्य सड़को सहित मुख्य चौराहों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। त्योहार के कारण सड़कों पर वाहनों की भारी भीड़ दिखाई दी, जिससे यातायात व्यवस्था कही कही प्रभावित हुई। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए तैनात कुछ सुरक्षाकर्मी मोबाइल चलाने में व्यस्त दिखे, जबकि कुछ अन्य यातायात नियंत्रित करने में पसीना बहाते नजर आए। खासकर होमगार्ड जवानों को सुबह से ही यातायात व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।