भजन संध्या पर जमकर झूमे श्रोता, कार्यकर्त्ता

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ
PRAYAGRAJ NEWS: सिविल लाइन स्थित हनुमत निकेतन मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुंबई से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे ने भावपूर्ण भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया। इस दौरान भक्ति गीतों पर श्रोता झूमते व मंत्रमुग्ध नजर आए। एक बार जो रघुवर की नजरों का इशारा हो जाए, बजाए जा तू प्यारे हनुमान चुटकी, राम राम कहियो हनुमान जी, माता अंजनी के लाल कर दो छोटा सा एक काम जैसे भजनों गीतों पर उपस्थित भक्तों का समूह ताली बजाकर भक्ति रस में डूबा नजर आया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि हनुमान जी सेवा समर्पण भक्ति का अनुपम उदाहरण हैं और तभी वह कहते हैं कि राम काज किन्हें बिना मोहि कहां विश्राम और कुछ इसी तरह का प्रण ले रखा है भाजपा कार्यकर्ताओं ने की भारत को विकसित राष्ट्र बनाने तक न रुकना है न थकना है। महानगर अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ शैलेष पांडेय, विजय द्विवेदी, राजेश गोंड, विजय श्रीवास्तव, विक्रमजीत भदौरिया, विश्वास श्रीवास्तव, राजेश गोंड, मोहित गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, निर्दोष सिंह गोलू, शुभम सिंह, मनोज श्रीवास्तव, मंजेश श्रीवास्तव, आनंद शुक्ला सहित बडी संख्या में कार्यकर्त्ता, श्रोता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *