भारतगंज में जाम बना राहगीरों के लिए मुसीबत

मुख्य बाजार में घंटों फंसे रहे वाहन, प्रशासन की लापरवाही से बढ़ी परेशानी

PRAYAGRAJ/MAANDA NEWS:
क्षेत्र के नगर पंचायत भारतगंज में इन दिनों जाम की समस्या लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। सुबह और शाम के वक्त मुख्य बाजार क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बाजार में ठेले, खोमचे और अवैध पार्किंग के चलते सड़कों की चैड़ाई घट गई है। इस वजह से दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार तो जाम एक घंटे से भी अधिक समय तक लगा रहता है।
राहगीरों को भारी परेशानी
जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि कई बार एम्बुलेंस और स्कूल बसें भी बीच रास्ते में फँस जाती हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग
व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन से जल्द ही बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने और नियमित ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सख्ती नहीं बरती गई, तो जाम की समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *