धरवार गाँव में फिर खंडित की गयी अंबेडकर प्रतिमा,अंबेडकर अनुयायियों में आक्रोश

घटनास्थल का एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एसडीएम कुमार सत्यम जीत, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह अभय नारायण सिंह ने किया निरीक्षण

ETAWA NEWS: क्षेत्र के ग्राम धरवार में अराजक तत्वों ने एक बार फिर संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया।यह घटना ग्राम धरवार में उच्च प्राथमिक के परिसर में बने अम्बेडकर पार्क में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, गुरूवार सुबह जब लोग अम्बेडकर पार्क की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने डॉ. अंबेडकर की मूर्ति के दाहिने हाथ कों टूटे अवस्था में देखा। यह दृश्य देखकर गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और धीरे-धीरे अंबेडकर अनुयाई इकट्ठे होने लगे।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, एसडीएम कुमार सत्यम जीत,सीओ सिटी अभय नारायण राव व सीओ आयुषी सिंह तहसीलदार सदर राजकुमार व तहसीलदार नेहा सचान और थानाध्यक्ष कमल भाटी व दिवाकर सरोज पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। इस दौरान बसपा जिला अध्यक्ष सुनील जाटव प्रधान मनीष जाटव, रिंकू जाटव व बाबा साहेब अंबेडकर समिति के अध्यक्ष अश्वनी प्रताप के साथ अनेक अनुयायी भी मौके पर पहुंच गए और विरोध कर मूर्ति तोड़ने वालों की शीघ्र पहचान कर कठोर कार्रवाई करने, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, नई मूर्ति स्थापित करने और पार्क में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की पुरजोर मांग करने लगे। बताया गया कि इसी स्थान पर स्थापित यह प्रतिमा 13 अप्रैल वर्ष 2024 में भी अराजक तत्वों द्वारा खंडित की जा चुकी है।वर्तमान में  पार्क में एक सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया था, लेकिन कुछ दिन पहले वह कैमरा भी गायब हो गया। लोगों ने मांग की है कि कैमरा चोरी के साथ-साथ इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। हालांकि प्रशासन पुलिस के अधिकारियों ने सभी कों समझाबुझाकर मामला शांत कराया व धरवार प्रधान कों नई प्रतिमा लगवाने के लिए कहा गया है।राहुल पुत्र लाखन सिंह की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।वही पुलिस द्वारा दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर गहनता से पूँछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *