संयुक्त राष्ट्र संघ का 80वाँ स्थापना दिवस पर बैठक आयोजित

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र संघ का 80वाँ स्थापना दिवस पर रामबाग स्थित रामबाग संघ भवन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मीरजापुर उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष मोहनलाल यादव के देखरेख में न्याय एवं अधिकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष राम नरेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुईं । बैठक का संचालन धर्मेंद्र पाण्डेय ने किया। प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आजकल प्रायः देखने में आता है कि आम जनमानस अज्ञानता के कारण अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं ऐसा नहीं होना चाहिए इसके लिए न्याय एवं अधिकार समिति में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ना चाहिए और अपनी समस्या को लिखित रूप में देना चाहिए जिससे समिति पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिला सके। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष मोहनलाल यादव ने बताया कि समय-समय पर समिति संस्था का बैठक होता है। इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को उपस्थित होना चाहिए।जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *