Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: विकास खंड बहुआ कार्यालय के सामने शुक्रवार को शिवम डिजिटल हब का शुभारंभ समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. अमित पाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक शिवम सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर नागरिकों को सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें ऑनलाइन फार्म भरना, फोटो व फोटोकॉपी, टाइपिंग कार्य, रेल, बस एवं हवाई टिकट बुकिंग तथा विभिन्न ऑनलाइन बिलों का भुगतान जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ अमित पाल के साथ बबलू पाल, अनिल, आयुष, अवनीश पाल, रुद्रांश, सत्यम, अमरदीप, सखन, शुभम, आयुष, हर्ष, विश्वजीत, अनुज, जगमोहन पाल एवं विश्वनाथ आदि मौजूद रहे हैं।