Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एनसीआर जीएम नरेश पाल ने जांची हकीकत
FATEHPUR NEWS: उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) नरेश पाल सिंह ने शुक्रवार को फतेहपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और संरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जीएम ने नवनिर्मित प्लेटफॉर्म नंबर 4, गेट नंबर 2, ऊपरगामी पैदल पुल, पेयजल व्यवस्था, मुख्य गेट, पार्किंग और टिकट काउंटर का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से, उन्होंने अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने और पार्किंग स्थलों पर तय दरों से अधिक वसूली न होने देने के निर्देश दिए। बताते चलें कि फतेहपुर रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके तहत एक नया प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है और सुंदरीकरण का काम जारी है। निरीक्षण के उपरांत, जीएम नरेश पाल सिंह और उनकी टीम कानपुर के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर उनके साथ डीआरएम प्रयागराज रजनीश अग्रवाल, गति शक्ति यूनिट के उपमुख्य इंजीनियर दीपक भारद्वाज, पीआरओ अमित कुमार सिंह और फतेहपुर स्टेशन कोषाधिकारी महेंद्र गुप्ता सहित अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।